आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का काफी महत्व है। अशोक के फूल, पत्तों और छाल आदि का उपयोग बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अशोक की छाल महिलाओं की कई समस्याएं दूर करता है। साथ ही अशोक की छाल स्किन, हड्डियों और पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।
1. वाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद अशोक की छाल
वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। ल्यूकोरिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर पी लें। पानी तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए।
2. बवासीर में कारगर अशोक के पेड़ की छाल
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी बवासीर का सामना जरूर करता है। अशोक की पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या होने पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें, इसमें शहद और पानी के साथ मिलाकर लें। इससे मल त्याग में आसानी होगी, बवासीर के दर्द (Piles Pain Killer) में भी आराम मिलेगा। अशोक के पेड़ की छाल बवासीर की समस्या से राहत दिलाती है।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद अशोक की छाल
अशोक के पेड़ की छाल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। अशोक की छाल का पाउडर (Ashok ki Chhal ka Powder) खून साफ करती है, इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं, जिससे ऑयली, बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।
4. पीरियड के दर्द में आराम दिलाए अशोक की छाल
महिलाओं के लिए अशोक की छाल को काफी फायदेमंद माना गया है। अशोक के पेड़ की छाल पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में सहायक होती है। पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का पाउडर ले सकते हैं।
5. हड्डियों के लिए लाभकारी अशोक की छाल
अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। यहां तक कि अशोक की छाल का उपयोग हड्डियों को जोड़ने के लिए भी किया जा सकता है।
6. पेट की समस्याएं दूर करें अशोक की छाल
अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अशोक की छाल पेट के कीड़ों को मारने में कारगर है। इसके अलावा अशोक के पेड़ की छाल अपच, कब्ज आदि समस्याओं में भी लाभकारी है।
आप भी अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग पाउडर के रूप में कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय पर ही अशोक के पेड़ की छाल का सेवन करें।
top of page
₹200.00Price
200 Kilograms
bottom of page