हल्दी हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है जिस वजह से तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। हल्दी में वात कफ दोषों को कम करने वाले गुण होते हैं और यह शरीर में खून बढ़ाने में मदद करती है। डायबिटीज में हल्दी का सेवन बहुत ही उपयोगी माना जाता है।
आइये जानते हैं कि हल्दी के सेवन से किन रोगों में आराम मिलता है और इसका सेवन किस तरह करना चाहिए।
जुकाम में हल्दी के फायदे :
हल्दी की तासीर गर्म होने की वजह से जुकाम में इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। हल्दी के धुंए को रात के समय सूंघने से जुकाम जल्दी ठीक होता है। हल्दी सूंघने के कुछ देर बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए।
सिर की फुंसियों से आराम दिलाती है हल्दी
गर्मी के मौसम में सिर में फुंसियां निकलना एक आम समस्या है। हल्दी के लाभ सिर में तेज खुजली होती है और खुजलाने पर दर्द और जलन होने पर मिलता है। इस समस्या से आराम पाने के लिए हल्दी और दारूहरिद्रा, भूनिम्ब, त्रिफला, नीम और चन्दन को पीसकर रोजाना सिर पर मालिश करें।
हल्दी के फायदे – आंखों के दर्द से आराम दिलाती है हल्दी :
आंखों में दर्द होने पर या किसी तरह का संक्रमण होने पर हल्दी का प्रयोग करना फायदेमंद रहता है। 1 ग्राम हल्दी को 25 मिली पानी में उबालकर छान लें। छानने के बाद इसे आंखों में बार बार डालने से आंखों के दर्द से आराम मिलता है। कंजक्टीवाइटिस होने पर भी आप इसी घरेलू उपाय की मदद से आराम पा सकते हैं। हल्दी का गुण आँखों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
और पढ़ें: आंखों के रोग में धातकी का प्रयोग
हल्दी के फायदे – कान बहने की समस्या से आराम
कान से गाढ़ा तरल निकलना एक समस्या है जिसे आम भाषा में लोग कान बहना कहते हैं। इससे आराम पाने के लिए हल्दी को पानी में उबालकर, छान लें और उसे कान में डालें।
और पढ़ें: अरबी के फायदे कान के रोग में
पायरिया में हल्दी के फायदे :
सरसों का तेल, हल्दी मिलाकर सुबह-शाम मसूड़ों पर लगाकर अच्छी प्रकार मालिश करने तथा बाद में गर्म पानी से कुल्ले करने पर मसूड़ों के सब प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। हल्दी का गुण पायरिया के लिए फायदेमंद होता है।
और पढ़े – मसूड़ों के दर्द में कासनी के फायदे
हल्दी के फायदे: गले की खराश से आराम
गले की खराश होने पर अजमोदा, हल्दी, यवक्षार और चित्रक इन सबके 2-5 ग्राम चूर्ण को एक चम्मच शहद के साथ सेवन करने से गले की खराश दूर होती है।
हल्दी के फायदे – खांसी से आराम
हल्दी को भूनकर चूर्ण बना लें। 1-2 ग्राम हल्दी चूर्ण के शहद या घी के साथ मिलाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है।
हल्दी के फायदे – पेट दर्द से आराम :
पेट दर्द होने पर भी हल्दी का सेवन करने से दर्द से जल्दी आराम मिलता है। 10 ग्राम हल्दी को 250 ml पानी में उबाल लें। पेट दर्द होने पर इसमें गुड़ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पियें।

